आलु पराठा रेसिपी। Alu Paratha recipe

लेमन राइस रेसिपी। Lemon rice

 *लेमन राइस


               लेमन राइस रेसिपी खाने में बहुत ही स्वादिष्ट  है और इसे बनाना भी बहुत ही आसान है 5 से 10 मिनट में यह रेसिपी बनकर तैयार हो जाती है यह रेसिपी आज हम इंडियन स्टाइल में बनाने वाले हैं तो चलिए शुरू  करते हैं



 इसके लिए हमें चाहिए

1½ - 2 कप चावल

3-4 टीस्पून घी  (चाहे तो आप तेल भी डाल सकते है)

 3 से 4 हरी मिर्च

2 लाल मिर्च

1 टीस्पून राई 

1 टी स्पून हल्दी पाउडर

7-8  कढ़ी पत्ते

1 टी स्पून जीरा

1 टी स्पून  अदरक का  पेस्ट

4-6 टीस्पून लिंबू का जूस

1½ नमक (आप चाहे तो अपने स्वाद अनुसार डाल सकते हैं)

 *तो चलिए बनाना शुरु करते हैं

 "(चावल को उबाल लेना है ध्यान रखिए उसे पानी में  से चावल को छास लेना है)"




सबसे पहले गैस पर कढ़ाई रखिए कढ़ाई गर्म होने पर उसमें तेल या  घी डालिए 


तेल अच्छे से गर्म होने के बाद उसमें राई ,जीरा और अदरक का पेस्ट डाल दीजिए उसे अच्छे से गोल्डन ब्राउन होने दीजिए

 फिर उसके बाद इसमें बारीक कटी हुई हरी मिर्च और लाल मिर्च डाल दीजिए और साथ में कड़ी पत्ता भी

यह सब पकने के बाद उसमें हल्दी पाउडर डालिए उसे अच्छे से मिला लीजिए फिर उसमें चावल डालिए चावल को अच्छे से मिला लीजिए और पकने दीजिये

 उसके बाद लिंबू का जूस डालिए और अच्छे से मिला लीजिए  मिलाने के बाद उसे 3 मिनट तक पकने दीजिये

 उसके बाद गैस बंद कर दीजिए और अपने लेमन राइस को प्लेट में निकाल कर धनी से गार्निश कीजिए

 

Tasty chhole pannir recipe in links:

https://adfoodworld.blogspot.com/2020/10/chhole-pannir.html?m=1


टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें