आलु पराठा
आलु का पराठा खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होता है और हमारे पंजाबी भाई लोग तो इसे बहुत ही पसंद करते हैं तो आज हम भी आलू का पराठा बनाने वाले हैं
आलू का पराठा बनाने के लिए हमें चाहिए:-
1-1½ गेहूं का आटा
2 उबले हुए आलू ( मीडियम आकार के)
1½-2 टीस्पून हरी मिर्च का पेस्ट
हरा धनिया
1 टीस्पून लहसुन का पेस्ट
1 टी स्पून जीरा
1 टीस्पून जीरा पाउडर
बटर
नमक स्वाद अनुसार
आलू के छिलके निकालकर उसे बिल्कुल बारीक क्रश कर दो उसका पेस्ट बना ले
फिर गेहूं का आटा ले उसमें स्वादानुसार 1 चुटकी नमक डालें
आलू का पेस्ट, हरि मिर्च का पेस्ट, धनिया बारीक कटा हुआ, लहसुन पेस्ट, जीरा, जीरा पाउडर डाल कर अच्छे सेे मिला लीजिए
आटे का डो बनाकर उसकी रोटी बेल ले
और आलू के मिश्रण का मध्यम आकार का गोला बना ले
और फिर बेली हुई रोटी के मध्य भाग में आलू के गोले को रखें और फिर आलू के गोले को उस रोटी में कवर करें
और फिर उसको थोड़ा थोड़ा आटा लगा कर हल्के हाथ से बेले
और फिर गैस पर तवा रखकर तवा गरम होने के बाद पराठे को बटन लगा कि आगे से और पीछे से अच्छे से पकाएं
बाद में इसे टोमेटो सॉस के साथ सर्व करें
My favorite
जवाब देंहटाएं