- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
अंडा फ्राइड राइस
अगर आपको बहुत भूख लगी हो तो जल्दी-जल्दी में सोचते होंगे की ऐसा क्या बनाऊं जो खाने में बहुत अच्छा हो और जल्दी बना भी लूं तो अंडा फ्राइड राइस बहुत आसान है इसे बनाना अगर आपको भूख लगी है तो आप ही से 5 से 6 मिनट में ही बना सकते हो
*इसके लिए हमें चाहिए
2 कप चावल
3 अंडे
4 से 6 हरी मिर्च
तेल
1½ टी स्पून रेड चिली सॉस (यह ऑप्शनल है आप डालना चाहते हैं तो डाल सकते हैं)
2½ टीस्पून सोया सॉस
1 प्याज
ग्रीन शिमला मिर्च (यह भी ऑप्शनल है आप डालना चाहते हैं तो डाल सकते हैं वरना नहीं)
ग्रीन ओनियन लीफ
गरम मसाला
नमक स्वाद अनुसार
* तो चलिए बनाना शुरू करते
Step1: सबसे पहले चावल को उबाल लीजिए पानी में से चावल को छान लीजिए
Step2:अभी सब्जी काटने की बारी, ग्रीन अनियन लीफ को बारीक काट लें, और शिमला मिर्च और प्याज की लंबी और पतली स्लाइड काट लीजिए
Step3:अभी अंडे 1 बोल में फोड़ ले और उसे फेट ले
Step4:फिर कढ़ाई में तेल डालिए तेल गरम होने केेेेे बाद उसमें कटी हुई सब्जियां फ्राई कर लीजिए और साथ में हरी मिर्च भी डाल दीजिए
Step5:यह सब पकने के बाद उसमें अंडे का मिश्रण डाल दीजिए और उसे चलाइए याद रखिए अंडे की गुठली नहीं बननी चाहिए उसे बारीक क्रश करते रहिए
Step6:अंडे अच्छे से पकने के बाद उसमें सोया सॉस लाल मिर्च सॉस डालिए और इस मिश्रण को पकने दीजिए
Step7:और इसमें जल्दी से चावल डाल दीजिए चावल डालने के बाद अच्छे से मिलाइए अच्छे से और 2 से 3 मिनट तक पकने दीजिये
Step8:पकने के बाद गैस बंद कर दीजिए और ऊपर से बारीक कटा हुआ धनिया डाल दीजिए और इसे एक बोल में निकाल लीजिए अभी आप इसके ऊपर से टोमेटो सॉस डालकर भी खा सकते है
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें