- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
चिकनकरी बहुत ही लाजवाब डिश है यह पंजाबी डिश है लेकिन पूरे भारत में इसे बड़े ही चाव से खाते यह खाने में जितनी लजीज है इसे बनाना उतना ही आसान है
इसे बनाने के लिए हमें चाहिए:
*चिकन 750 ग्राम
(आप अपने फैमिली मेंबर्स के हिसाब से चिकन ले सकते हैं यह 4 लोगों के लिए)
*हरी मिर्च 3
*1 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर
*दही 1 टी स्पून
*1 प्याज
*2 टी स्पून अदरक लहसुन का पेस्ट
*1/½टी स्पून जीरा पाउडर
*1/½ टी स्पून धनिया पाउडर
*½ टी स्पून हल्दी
*2 से 3 टमाटर
*2 टी स्पून गरम मसाला
*हरा धनिया
*नमक स्वाद अनुसार
»तो चलिए बनाना शुरू करते हैं
Step1: फ्रेश चिकन में अदरक लहसुन का पेस्ट लाल मिर्च पाउडर धनिया पाउडर और दही डालकर अच्छे से मिला ले उस बर्तन को कुछ देर के लिए मैरिनेट होने रख दीजिए
Step2: प्याज और टमाटर को मिक्सी में डालकर उसकी बारिक प्यूरी बना लीजिए
Step3: कढ़ाई में तेल डालकर उसमें टमाटर और प्याज का पेस्ट डालें और अच्छे से पकाए इसके साथ इसमें हरी मिर्च हल्दी पाउडर गरम मसाला पाउडर नमक डालकर इस मिश्रण को अच्छे से पकाए
Step4: मसाला अच्छी तरह पकने के बाद इसमें मैरिनेट किया हुआ चिकन डाल दीजिए और उसे अच्छे से मिलाएं 1-2 मिनट पकने के बाद उसमें 2 कप पानी डालें और इसे 5-6 मिनट तक पकने दें
Step5: पकने के बाद गैस बंद कर दीजिए और चिकन करी को धनिया से गार्निश करें आपकी चिकन करी तैयार है
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
टिप्पणियाँ
Nicely explained❤️....https://www.explorecookingwithsadaf.com/?m=1 plzz checkout mine too
जवाब देंहटाएंNice
जवाब देंहटाएं